News 1 express

www.news1express.com

श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूमपुर मैं मनाया गया हरेला पर्व

न्यूज1express

रुड़की:-श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूमपुर मैं विद्यालय स्टाफ एवम छात्रों ने हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया तथा जगह जगह पर पौधा रोपण  किया


इस मौके पर विधालय के मास्टर सूरज में कहा कि
भारत एक विविधताओं का देश है। भारत देश में एक नीले आसमान के नीचे कई समृद्ध संस्कृति फल फूल रही हैं। भारत की अनेकताओं में  कुछ त्यौहार ऐसे हैं ,जो सारे देश को एक साथ जोड़ते हैं।  सावन माह में देवभूमि कहे जाने वाले राज्य उत्तराखंड में एक प्रकृति को समर्पित त्यौहार हरेला मनाया जाता हैं। उत्तराखंड के निवासी प्राचीन काल से ही ,प्रकृति के प्रति अपना प्रेम और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी दर्शाते आएं हैं। उत्तराखंड में मनाया जाने वाला यह पर्व मूलतः पर्यावरण के साथ साथ कृषि विज्ञानं को भी समर्पित है। वैसे तो उत्तराखंड में साल में तीन बार हरेला बोया जाता है। चैत्र मास , श्रावण मास , और अश्विन मास में। श्रावण मास में कर्क संक्रांति को मनाये जाने वाले हरेले का विशेष महत्त्व है।

%d bloggers like this:
satta king gali 91 club Hdhub4u Hdhub4u